फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी नहीं भुलाई जाएगी जवानों की शहादत

विज्ञापन
शहीद जवान के परिजन को सम्मानित करते हुए डीड़ीसी चेयरमैन ड़ीसी व एसएसपी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। गीतानगर स्थित जिला पुलिस लाइन में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को बुलाया गया था। उन्हें पुलिस ने सम्मानित करते हुए संवेदना जताई। इस दौरान एसएसपी शैलेंदर सिंह ने कहा कि विभाग जवानों की शहादत को कभी भूल नहीं सकता। उनके साहस व पराक्रम की गाथा को कई वर्षों तक गाया जाता रहेगा। विभाग शहीदों के परिजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। इस दौरान कुछ परिवारों के साथ बात कर उनकी समस्याओं को पूछा गया। कार्यक्रम में डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग, म्यूनिसिपल काउंसिल के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, डीसी चरणदीप सिंह, एसएसपी शैलेंदर सिंह, आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पैरा एथलीट राकेश कुमार और बेहतरीन शिक्षक का राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले शिक्षक संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें