फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में बढ़ी ठंड, पारा माइनस 21

Sat, 07 Feb 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल में पारा एक और डिग्री लुढ़क गया। वीरवार को जहां कारगिल में पारा शून्य से 20 डिग्री कम दर्ज किया गया था, वहीं, शुक्रवार को यहां पारा एक और डिग्री लुढ़ककर माइनस 21 तक जा पहुंचा। शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला। दिन में हल्की धूप के साथ बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार से रविवार दोपहर तक एक बार फिर से मौसम के बिगड़ने के आसार जताए हैं। कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। कुपवाड़ा, गुरेज, शोपियां, बांडीपोरा आदि दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

कहा गया है कि बर्फबारी के बाद धूप खिलती है तो उससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। इसके चलते लोगों को सतर्क किया गया है। वीरवार रात लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 13.1 डिग्री, श्रीनगर का माइनस 1.9 डिग्री, जम्मू का 6.7 डिग्री, काजीगुंड का माइनस 3.2 डिग्री, गुलमर्ग का माइनस 8.5 डिग्री और पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


हाईवे पर आज जम्मू से श्रीनगर जाएंगी गाड़ियां
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शनिवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन रवाना किए जाएंगे। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर साढ़े चार हजार वाहन रवाना किए गए। इनमें तीन हजार बड़े व 1500 छोटे वाहन शामिल हैं। एसएसपी हाईवे (ट्रैफिक) संजय कोतवाल ने बताया कि शनिवार को जम्मू से सुबह छह बजे से वाहनों को रवाना किया जाएगा। उधमपुर से सुबह पांच बजे से ही छोटे-बड़े वाहन रवाना कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें