फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कारगिल के पहले मिनरल वाटर प्लांट का उद्घाटन

विज्ञापन
First ever mineral water plant inaugurated in Kargil. Source - DIPR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। स्थानीय उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कारगिल में सोमवार को जिल्पा चू का उद्घाटन हुआ। ये जिले का पहला मिनरल वाटर प्लांट है। यह जाकिर ऑटोमोबाइल रिंगमोस्पांग में स्थित है।
इस कार्यक्रम में एलएडीसी कारगिल के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून, सांसद मोहम्मद हनीफा जान और कारगिल के उपायुक्त राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को प्लांट का निर्देशित दौरा कराया गया जहां जिल्पा चू की पूरी प्रसंस्करण और शुद्धिकरण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


लद्दाख के सांसद ने जाकिर हुसैन और उनके परिवार को एक अग्रणी उद्यम स्थापित करने के लिए बधाई दी जो न केवल स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देता है बल्कि विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार भी पैदा करता है। उन्होंने कारगिल के युवाओं से उद्यमिता और स्टार्टअप विकास के लिए उपलब्ध विभिन्न सब्सिडी वाली सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर भी गर्व व्यक्त किया कि खुबानी, सेब और सीबकथॉर्न जैसे स्थानीय उत्पाद अब खाड़ी देशों को निर्यात किए जा रहे हैं और इनका उपयोग कई मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण में किया जा रहा है। सांसद ने जिला प्रशासन और व्यापारी संघ से जिल्पा चू को बाज़ार में बढ़ावा देने और अन्य युवाओं को आत्मनिर्भर उद्यम के इस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें