फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कलश यात्रा 13 को, 14 से शुरू होगी महाशिवपुराण की कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। श्री सनातन धर्म सभा के हाल में श्रावण मास में शिव महापुराण कथा की शुरुआत सोमवार को 14 जुलाई से होगी। इससे पहले एक भव्य कलश यात्रा रविवार 13 जुलाई को निकाली जाएगी।
बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि शिव महापुराण कथा पूरे श्रावण महीने में चलेगी। कथा का वाचन सूरज कौशल शास्त्री अखनूर वाले करेंगे और भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगे। सोमवार से रोजाना दोपहर को कथा होगी। कथा संपन्न होने के बाद संगत को प्रसाद बांटा जाएगा। महाशिव पुराण की कथा का समापन होने के बाद एक सप्ताह के लिए श्रीमद्भागवत शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे एक महीने तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होने के बाद जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी रूपरेखा कथा के दौरान तय की जाएगी। बैठक में सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा, महिला विंग की प्रधान कीर्ति नरगोत्रा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें