फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कच्ची छावनी में कल से मिलेंगे सेल्यूलोज स्टार्च बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अब पॉलिथीन बैग को बाय बाय कहने का समय आ गया है। लोगों को सोमवार से नगर निगम सेल्यूलोज स्टार्च बैग मुहैया करवाएगा। यह सुविधा पहले कच्ची छावनी के नाराणियां मोहल्ला की दुकान नंबर 836 में मिलेगी। यहां से लोग लिफाफे कम दरों में ले सकेंगे। बैग की खास बात यह है कि पानी में रखने पर 70 दिन के अंदर घुल जाता है। इसी तरह मिट्टी में दबाने पर कुछ दिन में खत्म हो जाता है।
सभी वार्डों में दो-दो डिस्ट्रीब्यूटर होंगे जो दुकानों में लिफाफों की सप्लाई करेंगे। चार से पांच दिन के अंदर डिस्ट्रीब्यूटर तैनात किए जाएंगे। एक किलो लिफाफे का रेट एक रुपये, दो किलो का दो, तीन किलो का तीन, चार और पांच किलो का रेट चार रुपये होगा जबकि दस किलो बैग का रेट 15 रुपये निर्धारित किया है। इसमें क्यूआर कोड होगा। स्कैन करने पर पूरी जानकारी लिफाफे के बारे में ली जा सकेगी। जो लिफाफे बाजारों में नकली होंगे, उसका भी पता चल पाएगा। इसके साथ ही पॉलिथीन बैग बेचने या फिर लेने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। इस पर नगर निगम सख्ती से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजिंदर शर्मा ने कहा कि बैग को केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से लॉन्च किया गया है। समय आ गया है कि बदलाव लाया जाए। लोग समर्थन दें और पॉलिथीन को हटाएं। इसकी जगह सेल्यूलोज स्टार्च बैग को लाएं। इससे पर्यावरण पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा। मौजूदा समय में चार एमटी पॉलिथीन कचरा हर रोज निस्तारण के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें