फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम जिला सचिव भाजपा दीपक पांडेय के नेतृत्व में मढ़ विधानसभा क्षेत्र के पत्यली चक में करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद सदस्य मढ़ बलबीर लाल, जम्मू आईटीआई कॉलेज में कौशल विकास सर्वेक्षण अधिकारी करण सिंह, व्यावसायिक प्रशिक्षक जम्मू आईटीआई कॉलेज अध्यापक सालू और शीतल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सरदार करण सिंह ने कहा कि जम्मू आईटीआई कॉलेज महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए 12 दिन, 3 माह और 6 माह तक के व्यावसायिक कोर्स करवा रहा है। आईटीआई के अनुदेशकों के प्रशिक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम 12 दिन का है। इसमें कोर्स पूरा होने पर 1200 रुपए और सर्टिफिकेट देकर आजीविका के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। व्यावसायिक प्रशिक्षक जम्मू आईटीआई शालू और शीतल ने कहा कि कोर्स का मुख्य उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक स्तरों और विभिन्न आयु की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। स्व-रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। डीडीसी सदस्य मढ़ बलबीर लाल ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं ही परिवार व गांव की उन्नति व विकास के लिए योगदान दे सकती हैं। इस मौके महिला मोर्चा जिला सचिव रोमी देवी, मीरा देवी, मीनू देवी, ज्योति देवी, अंजू देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी, पंच परमज्योति शर्मा, जय कुमार शर्मा, बद्रीनाथ, गुलशन कुमार, भाजयुमो जिला सचिव नरेश कश्यप, बलविंदर सिंह, केशव शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें