जम्मू। कच्ची छावनी में संदिग्ध धमाके की जांच तेज कर दी है। एफएसएल की मदद से मौका-ए-वारदात से जुटाए सबूतों को ध्यान में रखकर जांच हो रही है। कुछ सैंपल चंडीगढ़ और कुछ कश्मीर की एफएसएल लैब में भेजे गए हैं। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि संजीदगी से हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है। जल्द ही मामले को सुलझाया जाएगा।
बता दें कि तीन दिन पहले शिवसेना हिंदुस्तान के प्रधान राजेश केसरी के घर के बाहर रात को धमाका हुआ था। एक आतंकी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी जरूर ली है, लेकिन पुलिस की तरफ से यह नहीं बताया कि धमाका हुआ कैसे। एसएसपी का कहना है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। ब्यूरो