फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूसरे दिन भी फैसला नहीं, हड़ताल पर कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिजली निगम के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल के दूसरे दिन अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सरकार की ओर से अभी तक हड़ताल टालने के लिए कोई फैसला नहीं आया। इसके चलते दोपहर बाद कर्मचारियों ने एमडी कार्यालय पनामा चौक के बाहर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तो हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि सरकार नियमितीकरण पर जल्द फैसला ले। लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। मजबूरन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे विभागों में कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। बिजली निगम में ऐसा क्यों नहीं हो रहा। कुछ कर्मचारी 15 से 20 साल से काम कर रहे हैं। एसआरओ 109 के तहत कर्मचारियों को कंपनी के माध्यम से नहीं रखा जा सकता। वहीं, निगम के एमडी शिव अनंत त्याल ने कहा कि नियमितीकरण के लिए सरकार पॉलिसी बना सकती है। हड़ताल में जम्मू संभाग से चार हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सोहन, सुनीत, अशीष, मोती लाल और गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें