संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अंतर-स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है, ताकि छात्रों की प्रतिभा को निखारा जा सके। लड़कों के अंडर-14 वर्ग की खो-खो स्पर्धा में स्टैंडर्ड एकेडमी निचला ने जीएमएस रंधवाल को हराया। 17 वर्ष आयु वर्ग में यूनीक पब्लिक स्कूल जतवाल ने सरकारी हासस राजपुरा को हराया। कबड्डी में लड़कों के 14 वर्ष आयु वर्ग में स्टैंडर्ड एकेडमी निचला ने मिडल स्कूल संगवाली को हराया।
विभाग की जिला अधिकारी चंद्रकांता ने बताया कि सभी जोन में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम के अतिरिक्त जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घगवाल में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और कुश्ती के 14 व 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन उपाध्यक्ष नीना सगोच प्राचार्य की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन निचला की स्टैंडर्ड एकेडमी के बच्चों ने खो-खो और कबड्डी में अपना जलवा दिखाया। इन खेलों में घगवाल के विभिन्न विद्यालयों से निकाले गए 163 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर विजय टंगोत्रा बीडीसी घगवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना के साथ भाग लेने को कहा।