सांबा। सांबा के त्रिलोकी छपड़ी के पास करंट लगने से दो दुधारू पशुओं की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को बिजली के खंभे के साथ लगी सपोर्ट तार टूटने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते दो दुधारू पशु इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली की लाइन काटकर मवेशियों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद