फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बलिदानी सिपाही रजत कुमार को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 22 Oct 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटो ज्यौड़ियां सेपलांवाला में बनाये गये बलिदानी के स्मारक स्थल पर ‌श्रद्धांजलि देते लोग
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव पलांवाला की इंद्रा कॉलोनी निवासी सपूत बलिदानी सिपाही रजत कुमार बासन पुत्र रतन कुमार को मंगलवार को सातवें बलिदान दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर सेना की 14 जाट शाखा के सैनिकों ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। इसमें सूबेदार अनिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बता दें कि आज के ही दिन 21 अक्तूबर 2018 को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी क्षेत्र में पाकिस्तान की सेना से लोहा लेते हुए रजत कुमार बलिदान हो गया था। रजत कुमार सेना की आठ जैकलाई शाखा में तैनात था। मंगलवार को बलिदानी रजत कुमार बासन के छठे बलिदान दिवस पर परिजनों और पलांवाला रिटायर्ड सैनिक संघ ने कार्यक्रम का आयोजन कर रजत को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पलांवाला रिटायर्ड सैनिक संघ के प्रधान गुलबदन सिंह भाऊ सहित रिटायर्ड सैनिक संघ पलांवाला के अन्य कई लोग उपस्थित रहे। इसमें रिटायर्ड कैप्टन हरबंस सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह और क्षेत्र के अन्य कई रिटायर्ड सैनिक उपस्थित रहे। इस मौके पर बलिदानी के परिजनों की आंखें नम थीं और साथ ही गर्व भी महसूस हो रहा था कि देश की सरहद पर तैनात रह कर उनका सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें