ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव बंदोवाला (अप्पर पलांवाला) में स्थित दाती सजाबती स्थान पर टगोत्रा ब्राह्मण बिरादरी के साडल गोत्र की तरफ से वीरवार को मेल का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी के सदस्य सुभाष चंद्र टगोत्रा ने बताया कि इस बार भी बिरादरी की तरफ से अर्धवार्षिक मेल का आयोजन बिरादरी के समस्त लोगों की तरफ से धूमधाम से किया जा रहा है। मेल के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सुभाष टगोत्रा ने बताया कि बताया कि सुबह 10 बजे हवन व पिंडी पूजन होगा, 12 बजे बिरदरी की बैठक तथा एक बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद