फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा शुरू, कलश यात्रा निकाली

Tue, 18 Nov 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव जटां दे कोठे में सोमवार को श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा का शुभारंभ किया गया। यह कथा 17 से 23 नवंबर तक हर रोज चलेगी। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कथा स्थल से लेकर चिनाब दरिया तक निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहले दिन कथा में कथावाचक बल संत साहिल महाराज ने कहा कि माता-पिता की सेवा करने से बढकर कोई भक्ति नहीं है सभी लोगों को अपने माता पिता का सम्मान और आज्ञा का पालन करना चाहिए। कथा के दौरान श्री हिंदू तख्त सह प्रभारी जम्मू कश्मीर यूटी व भाजपा युवा नेता राकेश सिंह मन्हास ने बताया कि यह कथा 17 से 23 नवंबर तक दोपहर 1 से लेकर शाम 4 बजे तक गांव जट्टां दे कोठे के पास आर्मी ग्राउंड पंगाली में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा का आयोजन श्री हिंदू तख्त की तरफ से किया जा रहा है। इसमें कथावाचक बल संत श्री साहिल महाराज की तरफ से प्रवचन दिए जा रहे हैंं कथा के अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें