फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चौकीदारों और नंबरदारों ने तहसीलदार से की मुलाकात

Thu, 21 Aug 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नंबरदार और चौकीदार यूनियन खौड़ ने बुधवार को सामुदायिक भवन खौड़ कैंप में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता गांव मट्टू के नंबरदार खैरू राम ने की। इस अवसर पर तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह राणा मौजूद रहे। इस दौरान चौकीदारों और नंबरदारों ने तहसीलदार को कई तरह की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने तहसीलदार से कहा कि पिछले पांच-छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने गांव-गांव में कैंप लगाकर किसानों की भूमि के इंतकाल के लिए विरासती इंतकाल कैंप लगाने की मांग की। तहसीलदार रंजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि डीसी के समक्ष समस्या रखी जाएगी। उन्होंने नंबरदारों और चौकीदारों से क्षेत्र पूरी तरह से नजर बनाए रखने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें