फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खौड़ में आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

Thu, 30 Oct 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेखौड़ में आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। भाजपा संगठनात्मक जिला अखनूर की विधानसभा क्षेत्र छंब के मंडल खौड़ में आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन मंडल खौड़ के अध्यक्ष अंकुश चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें प्रदेश महामंत्री संगीता डोगरा मुख्य रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अखनूर जिला के प्रभारी विनय गुप्ता सहप्रभारी वैष्णो देवी ,जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,अखनूर पूर्व विधायक राजीव शर्मा,अमित शाह युवा ब्रिगेड अध्यक्ष राकेश सिंह मन्हास, छंब के पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल भगत, डीडीसी भूषण बराल, मंडल पलांवाला की अध्यक्ष गीता देवी, मंडल अध्यक्ष बोधराज सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष और सभी पूर्व पंच और सरपंच और सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और भाजपा नेताओं ने इस आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विदेशी और स्वदेशी सम्मान के लिए बताया और सभी से स्वदेशी सामान खरीदने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सोशल मीडिया इंचार्ज अनूप सिंह, शशिपाल सिंह, अजय सिंह, सुखदेव सिंह, संजय मन्हास, पुरुषोत्तम सिंह व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें