फोटो ज्यौडियां सेआल इंडिया राजपूत भाऊ बिरादरी की तरफ से आयोजित बाबा अच्चो देवस्थान पर सतसंग के
ज्यौड़ियां। ऑल इंडिया राजपूत भाऊ बिरादरी की तरफ से सोमवार को बाबा अच्चो देव स्थान खोआडा (कलीठ) पर बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल मनाई जाएगी। बिरादरी ने मेल की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को बाबा अच्चो देव स्थान पर बिरादरी की तरफ से शाम 4 से 6 बजे तक मां पंजगराईं वाली में सत्संग किया गया। इसमें बिरादरी के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और शाम को सत्संग के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया जाएगा। सोमवार सुबह 6 बजे हवन, 10 बजे से डोगरा संगीत, दोपहर 12 से लेकर 1 बजे तक कार्यक्रम किया जाएगा। बिरादरी के बच्चों और अच्छे पदों पर तैनात लोगों को बाबा अच्चो देव स्थान खोआडा कलीठ की कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। बिरादरी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार मेल में लंगर भंडारा बिरादरी के परगवाल जोन के लोगों की तरफ से लगाया जा रहा है। यह जानकारी ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के परगवाल जोन के अध्यक्ष राज सिंह भाऊ ने दी है। संवाद