ज्याैड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव देरियां के मोहल्ला भागड़ी (बाबा बुलू की देरियां) स्थित जय दाती स्थान पर 29 अक्तूबर बुधवार को अंगोत्रा बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया जाएगा।
बिरादरी की कमेटी के सचिव अश्वनी अंगोत्रा और सदस्य सेवानिवृत्त तहसीलदार प्रदीप अंगोत्रा, अनुभव अंगोत्रा, केवल कृष्ण, रोमेश, जोगिंदर, सुरेश, अशोक कुमार, नीरज कुमार, तारा चंद, शाम लाल, विजय कुमार और कुलदीप राज सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिरादरी की तरफ से हर बार की तरह इस बार भी मेल का आयोजन से किया जा रहा है। मेल के कार्यक्रमों का आयोजन सुबह 9 से शुरू किया जाएगा।
इसमें सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। इसमें बिरादरी के सभी लोगों की तरफ से आहुति दी जाएगी। दोपहर 12 बजे बिरादरी के सभी लोगों की तरफ से बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें दाती स्थान के मंदिर का विकास करने और बिरादरी के उत्थान करने को लेकर बातचीत की जाएगी। अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।