फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sat, 07 Sep 2019 10:35 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। इस दौरान मोर्टार दागने के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना भी बनाया। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी पलांवाला सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। दो घंटे में 25 गोले दागे थे। हालांकि किसी भी प्रकार को कोई नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम 6.15 बजे पलावांला सेक्टर के बरडोक गांव के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी थी।

गोलाबारी से गांव के लोगों में दहशत फैल गई और तमाम ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर में रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें