फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जंत्रून स्नो फेस्टिवल में दिखी भद्रवाह की संस्कृति और परंपरा की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन डोडा के सहयोग से सिविल सोसायटी ठाठरी ने करवाया उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। जंत्रून स्नो फेस्टिवल-2024 में भद्रवाह की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिला प्रशासन डोडा के सहयोग से सिविल सोसायटी सब डिवीजन ठाठरी ने रविवार को इस उत्सव का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर यहां के विहंगम नजारों का लुत्फ उठाया। आयोजकों ने बताया कि जंत्रून पहाड़ी इलाके की अनूठी संस्कृति और परंपराओं का उत्सव था। इसमें प्रदर्शन, संगीत, नृत्य, वॉलीवाल, कबड्डी प्रतियोगिता के साथ क्षेत्र की समृद्ध विरासत को उजागर करने वाली खेल गतिविधियां शामिल थीं। स्नो फेस्टिवल में कला और शिल्प प्रदर्शनियां लगाई गईं। इससे ठाठरी, कहारा, चिराल्ला, गंदोह, भद्रवाह, डोडा और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के बीच एकता और गौरव की भावना को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन

डीसी हरविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने क्षेत्र में स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। स्नो फेस्टिवल में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष धनंतर सिंह कोतवाल के साथ-साथ डीडीसी उपाध्यक्ष, एएसपी ऑपरेशन, डीडीसी सदस्य, एसडीएम, सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संगठन और स्थानीय लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें