जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में साफ्ट ड्रिंक्स (काले रंग की कोल्ड ड्रिंक्स) और जंक फूड पर प्रतिबंध लगाया गया है। कैंपस के कैंटीन, कैफेटेरिया आदि में तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, नई दिल्ली के सचिव से जेयू प्रशासन को दिशा निर्देश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सतनाम कौर ने कहा कि विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जेयू के कैंपस में जंक फूड में मोमोज, कोल्ड ड्रिंक्स (काले रंग की) आदि की बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत विद्यार्थियों के शिष्टमंडल ने भी डीन स्टूडेंट वेलफेयर से की थी।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से नवंबर 2016 में सभी विश्वविद्यालयों को सर्कुलर देकर इसका पालन करने को कहा गया था। लेकिन राज्य के कई विश्वविद्यालयों में धड़ल्ले से कोला ड्रिंक्स और जंक फूड विद्यार्थियों को उपलब्ध हो रहा था।