फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 49वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीम हैदराबाद रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर यूटी कबड्डी टीम 49वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए रविवार को हैदराबाद के लिए रवाना हुई। जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के सीईओ कुलदीप गुप्ता ने टीम को हरी झंडी दिखाई। प्रतियोगिता एक से चार फरवरी तक होगी। इस दौरान चयनित खिलाड़ियों के बीच ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स किट वितरित की गई। मंडल खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह और उनकी टीम ने टीम की स्क्रीनिंग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने टीम को आशीर्वाद दिया। यहां डॉ. जगनदीप सिंह, संदीप सिंह रिसान, सूरज भान सिंह और महासचिव सुरिंदर मोहन मौजूद रहे।
लड़कों की टीम में कप्तान लक्ष्मण (जम्मू), मोहम्मद अशरफ (कठुआ), अरसलाम रसूल राथर (श्रीनगर), रोहित सिंह (जम्मू), सज्जाद अली मकबूल (पुंछ), दीपांकर शर्मा (जम्मू), अभिषेक चिब (जम्मू), मीर दानिश (अनंतनाग), वंश शर्मा (जम्मू), राहुल सिंह (जम्मू), मुमीन कयूम (बारामूला) और आकाश शर्मा (जम्मू) शामिल हैं। मोहम्मद याकूब मैनेजर और मोहम्मद अमीन कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों में कृति (उधमपुर) (कप्तान), गजाला गुलजार (श्रीनगर), दिव्या चौहान (सांबा), शकुरा बेगम (कठुआ), रवीना (कठुआ), तान्या सोत्रा (सांबा), किरण कटोच (रामबन), वंशिका (जम्मू), सुकृति शर्मा (जम्मू), दिव्या वजीर (जम्मू), कोमल शर्मा (डोडा) और मीनाक्षी (उधमपुर) शामिल हैं। मोहम्मद अमीन मैनेजर और काजल देवी कोच हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें