फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू और एसटीसी वॉरियर्स बना जूनियर बास्केटबॉल का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दो दिवसीय जेएंडके यूटी जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप मंगलवार को मिनी स्टेडियम परेड में संपन्न हुई। एसटीसी वॉरियर्स ने महिला वर्ग और जिला जम्मू ने पुरुष वर्ग में खिताब अपने नाम किया। टीमों में विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल थे। चैंपियनशिप में 10 टीमें पुरुष और महिलाओं की पांच थीं।
महिला वर्ग में एसटीसी वॉरियर्स चैंपियन बना, जबकि जम्मू जिला उपविजेता और डीपीएस जम्मू द्वितीय उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में जम्मू चैंपियन, जबकि खेलो इंडिया सेंटर (केआईसी) उधमपुर उपविजेता और एपीएस मीरां साहिब द्वितीय उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 15 से 16 जनवरी तक किया गया था। मंडल खेल अधिकारी बलजिंदर पाल सिंह मुख्यातिथि, जबकि इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रबंधक सूरजभान सिंह और जूडो कोच जेएंडके सम्मानित अतिथि रहे। मौके पर जेकेबीए के सचिव डॉ. विक्रम हांडा, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह जम्वाल, कोच सुषमा जम्वाल, रणबीर सिंह कोच युवा सेवा और खेल, सचिन डोगरा कोच एमए स्टेडियम, शुभम शर्मा, मनोज कुमार सोलंकी, राजेश बंदराल, वनीत पंगोत्रा, अमित कलसी और विनोद डोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन


नॉर्थ जोन वेटर्न टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नॉर्थ जोन वेटर्न टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर वेटर्न क्रिकेट एसोसिएशन की टीम को एसएसपी मोहन लाल ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर हरियाणा के लिए रवाना किया। यह टूर्नामेंट हरियाणा के फरीदाबाद में 17 से 19 जनवरी तक खेली जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी मोहन लाल ने टीम को आगामी नॉर्थ जोन वेटर्न टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। जम्मू-कश्मीर की टीम हरियाणा, नई दिल्ली और पंजाब के खिलाफ मैच खेलेगी। नॉर्थ जोन टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा वेटर्न क्रिकेट एसोसिएशन ने बोर्ड फॉर वेटर्न क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) के तत्वावधान में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण त्यागी के नेतृत्व में किया जा रहा है। जोन का विजेता इस साल मार्च में रायपुर में होने वाली ऑल इंडिया वेटर्न टी 20 क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए खेलेगा। टीम में विवेक सूरी (कप्तान), अमित कुमार (उप-कप्तान), राजेश्वर सलाथिया, सुनील शर्मा, सुशील धर, पुनीत वट्टल, सुनील जल्ला, दुष्यंत कौल, रवि चौधरी, नितिन, संजीव चौधरी और नासिर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें