जम्मू। गुज्जर नगर पुल के आगे बाहु फोर्ट की तरफ सड़क पर स्कूटी और कार के बीच टक्कर हो गई। स्कूटी चालक को मामूली चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए जीएमसी ले जाया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति हो गई। जानकारी के अनुसार बाहु फोर्ट से गुज्जर नगर पुल की तरफ आ रही कार (जेके 02सीक्यू0022) का पेट्रोल अचानक खत्म हो गया। वह सड़क किनारे बंद हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही स्कूटी (जेके02डीए 2371) टकरा गई। इससे स्कूटी चालक नीचे गिर गया। टक्कर के कारण स्कूटी का अगला हिस्सा और कार का पिछला शीश टूट गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। ब्यूरो