44 वोटों से जीते जुनैद अजीम मट्टू
- फोटो : ANI
श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के मेयर चुनाव में जुनैद अजीम मट्टू ने जीत हासिल की है। जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे 44 वोट मिले हैं। इस तरह से दो-तिहाई वोटों के साथ मैंने चुनाव जीत लिया है। पार्षदों को मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं धन्यवाद कहना चाहता हूं।
वहीं अधिकारियों ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटाए जाने के छह महीने के भीतर ही जुनैद अजीम मट्टू श्रीनगर नगर निगम के मेयर निर्वाचित हो गए हैं।