दोमाना। भारतीय जनता पार्टी जिला जम्मू नार्थ की मढ़ विधानसभा के घौ मन्हासां मंडल में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक जम्मू रियासी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की विस्तारक योजना के संयोजक राजेन्द्र सिंह चिब की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर उनके साथ मढ़ विधानसभा के संयोजक व जिला महामंत्री सुरेन्द्र भगत,मंडल के अध्यक्ष भारत भूषण तथा उनके दोनों महामंत्री मनोहर लाल भगत तथा राकेश शर्मा सभी मंडल के पदाधिकारी, सभी मंडल के मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित थे। इस दौरान बताया कि 30 मार्च को जम्मू-रियासी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। संवाद