फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, पंजाब के तरुण 5000 मीटर तेज दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज रविवार को जम्मू विश्वविद्यालय में हुआ। पहली बार सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता लगभग 32 साल बाद हो रही है। आयोजन सचिव शरत चंदर सिंह ने कहा कि नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1000 एथलीट और अधिकारी चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इसका उद्घाटन पूर्व स्पीकर और उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और डिप्टी मेयर बलदेव सिंह ने किया।
विज्ञापन

पहले दिन लड़कों और लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, हाई जंप, लांग जंप, गोला फेंक, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो के मुकाबले हुए। लड़कों के अंडर-20 में पंजाब के तरुण ने 5000 मीटर दौड़ व लड़कियों की 3000 मीटर में उत्तर प्रदेश की नीता रानी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-18 में दिल्ली के शेखर व पंजाब की मेहरदीप कौर अव्वल रहीं। हाई जंप में उत्तर प्रदेश की सीमा कुमारी, हरियाणा के साहिल यादव, लांग जंप में उत्तर प्रदेश के रजत और सोनिया अव्वल रहे। सोनाक्षी कनौजिया अंडर 16 में पहले स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो के अंडर-18 में हरियाणा के आदित्य और अंडर-16 में विक्रांत, शॉटपुट में दिल्ली की निकिता पहले व जम्मू कश्मीर की मुस्कान कौर दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में हरियाणा की मनिंदर कौर का दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें