फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विवि में बंटेगा स्टार्टअप का ज्ञान, नेशनल इनोवेशन एंड स्टार्टअप पॉलिसी आज होगी लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए स्टार्टअप पॉलिसी तैयारी की है। इसके तहत वैज्ञानिक, तकनीकी और प्रबंधन जैसी जानकारियां देकर स्टार्टअप के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, फैकल्टी सदस्यों के बीच नवाचार बढ़ाने और उद्यमिता की प्रतिभा निखारने के मकसद से पॉलिसी लाई जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बुधवार सुबह जम्मू विवि के जनरल जोरावर सिंह सभागार में पॉलिसी को लांच करेंगे।
विज्ञापन


पॉलिसी के तहत समीकरण एवं नवाचार उद्यमिता विकास केंद्र स्थापित होगा जिसका हर एक विभाग में क्लब होगा। इसे चलाने के लिए सलाहकार और गवर्निंग काउंसिल गठित होगी। चेयरमैन वाइस चांसलर होंगे जबकि अकादमी मामलों के डीन, रिसर्च स्टडीज के डीन, समीकरण एवं नवाचार उद्यमिता विकास केंद्र के निदेशक, रजिस्ट्रार सदस्य होंगे। तीन औद्योगिक क्षेत्र के लोग होंगे। इनमें एक स्थानीय, दूसरा क्षेत्रीय और तीसरा राष्ट्रीय स्तर का होगा। पॉलिसी के तहत विवि प्रशासन विद्यार्थियों के दाखिले के वक्त 200 रुपये शुल्क लेगा, जो अलग फंड में जाएंगे। सेमेस्टर छोड़ कर ही विद्यार्थी स्टार्टअप शुरू कर पाएंगे। बाद में दोबारा आकर सेमेस्टर पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें