फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू का इंडियन म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स अव्यवस्था का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय का पुंछ हाउस (तालाब तिल्लो) में इंडियन म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स अव्यवस्था का शिकार है। जीर्णोद्धार और मूल ढांचा विकसित करने की योजना कागजों तक सीमित है। संगीत और ललित कला की पढ़ाई कर रहे ढाई सौ छात्र परेशान हैं। बारिश में छत टपकने से किताबें और सामान बर्बाद हो रहा है। समस्या से अवगत होने के बावजूद जिम्मेदार गहरी नींद में हैं।
सूत्रों के अनुसार पूर्व वीसी प्रो. मनोज ने कॉलेज का दौरा कर इमारत को सफेदी करवाने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रस्ताव फाइलों से बाहर नहीं निकला। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग को अब तक निविदा नहीं मिली। कुछ छात्रों का कहना है- कई बार प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की, सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगा है। कॉलेज में यूजी के नौ कोर्स की पढ़ाई करवाई जा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है। इसलिए कॉलेज को जम्मू विश्वविद्यालय परिसर में शिफ्ट किया जाए या कला केंद्र में स्थान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी प्रोग्राम इस सत्र से शुरू, कक्षाएं लगाने का प्रबंध नहीं
आईएमएफए में इस सत्र से पीजी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाई जाएगी। प्रवेश के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। 5 विभाग हैं। प्रत्येक में दस-दस सीटें निर्धारित की हैं लेकिन स्टाफ नियुक्त नहीं किया। ऐसे में छात्रों को कौन पढ़ाएगा। बैठने की क्या व्यवस्था होगी। वहीं, प्रिंसिपल प्रो. शोभ इनायत मालिक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने कार्य करवाना है लेकिन निविदा प्राप्त नहीं हुई। आला अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। छात्रों की समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें