अंतर विभागीय खेल टूर्नामेंट में कैरम का मुकाबला खेलते खिलाड़ी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर विभागीय खेल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बैडमिंटन और कैरम के मुकाबले हुए। जम्मू विवि के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय टूर्नामेंट का करवा रहा है। पुरुष वर्ग में कैरम के मुकाबले खेले गए। इसमें लॉ विभाग के खिलाड़ी ने डीएसआरएस विभाग को 2-1 से हराया। जियोलॉजी विभाग ने पत्रकारिता विभाग को 2-0, लाइफ लांग लर्निंग विभाग ने जियोग्राफी को 2-0, एजुकेशन विभाग के खिलाड़ीन ने इंग्लिश विभाग को 2-0, समाजशास्त्र विभाग ने योगा सेंटर को 2-1 से हराया। कैरम में पर्यावरण विज्ञान विभाग, इलेक्ट्रॉनिक विभाग, डीडीईएंडओई, जुलॉजी, शारीरिक शिक्षा, इंग्लिश विभाग ने अपने-अपने मुकाबले जीते। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में जियोलॉजी विभाग, पॉलिटेक्निक साइंस विभाग, योग सेंटर ने मुकाबले जीते। ब्यूरो