संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 की अंतर विभागीय प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को शारीरिक शिक्षा निदेशालय में हुआ। कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. दाऊद इकबाल बाबा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कैरम का पहला मुकाबला भूगोल विभाग और इलेक्ट्रॉनिक विभाग के बीच हुआ, जिसमें भूगोल विभाग ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में लाइफ लांग लर्निंग विभाग ने लाइब्रेरी साइंस विभाग को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में जीव विज्ञान विभाग ने लॉ स्कूल को 2-0 से हराया।
बैडमिंटन में अर्थशास्त्र विभाग ने अंग्रेजी विभाग 21-17, 21-17, लॉ स्कूल ने डीएसआरएस विभाग को 21-15, 21-17, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने डीडीएंडओई विभाग को 21-08, 21-11 और राजनीति विज्ञान विभाग ने भूगोल विभाग को 21-09, 21-15 के दो सेट से हराया। संचालन राजकुमार बख्शी, रविश वैद, विकास करलोपिया, गगन कुमार, जय भारत और पदम देव सिंह ने किया।