फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू थर्ड मेरिटः बॉटनी की कट ऑफ 68.42%

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी और मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए विवि के विभिन्न विभागों की ओर से तीसरी कट आफ लिस्ट जारी की गई। पहली और दूसरी कट आफ लिस्ट के आधार पर विवि कैंपस के अलावा अन्य कालेजों और कैंपस में अब तक करीब चार सौ विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।
विज्ञापन


चौथी लिस्ट 28 जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं तीसरी कट आफ लिस्ट में ओपन मेरिट के अलावा आरक्षित वर्ग और अन्य वर्गों से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों की कट आफ लिस्ट जारी की गई।

बारिश वाला मौसम होने के बावजूद सुबह से ही यूनिवर्सिटी कैंपस में कट आफ देखने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। लिस्ट में नाम आने के बाद ही विद्यार्थी अपने दाखिले की प्रक्रिया और फीस को जमा करवाने के लिए जुटने लगे।
विज्ञापन

कठुआ, किश्तवाड़ और अन्य कैंपस में सीटें शेष

यूनिवर्सिटी कैंपस के स्टैटिक्स विभाग में आरक्षित वर्ग की कट आफ लिस्ट जारी की गई, जिसमें वेटिंग लिस्ट के हिसाब से मेरिट 54.79 प्रतिशत तक गया है, जबकि हाई मेरिट 56.89 प्रतिशत तक है। स्टेटिक्स विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि ओपन मेरिट के आधार पर लगभग सभी विद्यार्थियों का दाखिला हो गया है।

गणित विभाग की ओर से जारी की गई लिस्ट में आरक्षित वर्ग (शेडयूल कास्ट) का मेरिट 63.29 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति का मेरिट 68.85 प्रतिशत तक गया है। एएलसी वर्ग का मेरिट 69.57 प्रतिशत, डिफेंस वर्ग का 68.88 प्रतिशत और ओबीसी वर्ग का मेरिट 69.46 और जनजाति वर्ग का मेरिट 64.84 प्रतिशत तक गया है।

वहीं आरबीए वर्ग का मेरिट 70.40 प्रतिशत तक गया है। वहीं जियोलाजी विषय में आरक्षित वर्ग (शेडयूल कास्ट) 43.80, जनजाति वर्ग का 53.42 और आरबीए वर्ग का 63.97 प्रतिशत तक गया है।
विज्ञापन

बॉटनी में एससी की मेरिट 68.42 तक

वहीं बाटनी विषय में एससी वर्ग का मेरिट 68.42 और एसटी वर्ग का मेरिट 64.96 प्रतिशत तक गया है। इसके अलावा किश्तवाड़ कैंपस के हाइड्रोलॉजी एंड सायल डायनामिक्स का मेरिट 48.04 प्रतिशत तक गया है।

यूनिवर्सिटी कैंपस में ओपन मेरिट के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों का दाखिला पूरा हो गया है, जबकि सभी विभागों में आरक्षित वर्ग और पेमेंट सीट के आधार पर दाखिला अभी बाकी है।

तीसरी कट आफ लिस्ट के अंतर्गत आए विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया के बाद 28 जुलाई को चौथी कट आफ लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें