जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी प्रोग्राम में पांच सौ रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन की समयसीमा रविवार को समाप्त हो गई। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में एडिट करने के लिए विकल्प दिया गया था। अब सोमवार को दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी। नोडल विभाग के साथ संबंधित समितियां काम को अंजाम देंगी। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवंटन सूची 17 जून को जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास अकाउंट डैशबोर्ड से सीट और कॉलेज को अपग्रेड करने का भी विकल्प मिलेगा। विश्वविद्यालय की संयुक्त एकेडमिक रजिस्ट्रार सरनप्रीत ब्रोका के अनुसार 18 जून तक सुविधा का लाभ मिलेगा। अभ्यर्थियों को 19 जून तक प्रवेश लेना होगा। ब्यूरो