जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक विकास कौंडल ने नवीनतम पावर परिदृश्य, राजस्व वसूली और स्मार्ट मीटरिंग की स्थिति का आकलन करने के लिए पनामा चौक स्थित कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने अधिकारियों को जनता को सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि के आकलन के बाद राजस्व वसूली में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के लिए कहा। विभिन्न विद्युत प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को उन उपभोक्ताओं के संबंध में डिस्कनेक्शन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया जो समय पर बकाए का भुगतान नहीं कर रहे। साथ ही जम्मू में स्मार्ट मीटर स्थापना के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि सभी उपभोक्ताओं को खपत के अनुसार बिजली बिल मिल सके। मुख्य अभियंता वितरण को राजस्व संग्रह प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डोडा, किश्तवाड़ राजौरी और रियासी के कम प्रदर्शन वाले इलेक्ट्रिक डिवीजनों को सख्त निर्देश जारी करने के लिए कहा गया।