फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: संगलदान से रियासी तक 46 किमी 31 मिनट में पहुंची ट्रेन, कश्मीर जाने का सपना भी जल्द होगा पूरा

Fri, 28 Jun 2024 11:02 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेसी, जम्मू

सार

संगलदान से रियासी रेलवे स्टेशन तक 46 किलोमीटर का सफर मात्र 31 मिनट में पूरा किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन 100 की स्पीड के साथ दौड़ी। इसके बाद कोडी और बक्कल रेलवे स्टेशन के बीच दरिया चिनाब पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से भी पूरी स्पीड से गुजरी।
विज्ञापन
रियासी रेलवे स्टेशन पर खड़ी संगलधान से आई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलमार्ग के जरिये रियासी से कश्मीर जाने का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद बन गई है। शुक्रवार को संगलदान से रियासी रेलवे स्टेशन तक 46 किलोमीटर का सफर मात्र 31 मिनट में पूरा किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन 100 की स्पीड के साथ दौड़ी। ट्रेन ने लगभग नौ किलोमीटर लंबे टनल नंबर तेरह को भी पार किया। इसके बाद कोडी और बक्कल रेलवे स्टेशन के बीच दरिया चिनाब पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल से भी पूरी स्पीड से गुजरी।

विज्ञापन


सुबह 11:12 बजे संगलदान से निकली ट्रेन 11:43 बजे रियासी स्टेशन पहुंची। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल भी ट्रेन के ट्रायल में शामिल रहे। उन्होंने रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ संगलदान से रियासी तक का सफर किया। रियासी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पत्रकारों ने सवाल किया कि कश्मीर के लिए ट्रेन कब शुरू होगी।

इस पर उन्होंने इतना ही जवाब दिया कि जल्द ही। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कश्मीर घाटी के लिए रेल सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बता दें, सीआरएस तीन दिनों के लिए रेल लिंक परियोजना का निरीक्षण करने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह संगलदान से रियासी तक इंजन को चला कर सफल ट्रायल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें