फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अखनूर से सटी अन्तराष्ट्रीय सीमा के पास से बरामद हुई 15 करोड़ की हेरोइन

Fri, 28 Dec 2018 08:20 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद हेरोइन - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू के सीमांत इलाके अखनूर से सेना और बीएसएफ की सर्च पार्टी ने तीन किलो हेरोइन बरामद किया हैं। शुक्रवार को अन्तराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों की सर्च पार्टी को तीन बड़े पैकेट छिपे हुए मिले। सुरक्षाबलों ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि उसमे तीन किलो हेरोइन छिपा के रखी गई थी। बरामद हेरोइन की अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ के लगभग आंकी गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अकेले जम्मू जिले में ही इस साल 86.375 किलो हेरोइन पुलिस ने पकड़ी है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 430 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही हेरोइन की तस्करी करने वाले 175 लोग भी पकड़े गए। इनमें 100 से अधिक कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, टंगधार, कुलगाम के रहने वाले हैं। इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 161 किलो हेरोइन पकड़ी।

पहले 06 अगस्त को 51 किलो, फिर 02 सितंबर को 60 किलो और 07 नवंबर को 50 किलो हेरोइन पकड़ी गई। एनसीबी की तरफ से पकड़ी गई सारी हेरोइन दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गोवा कलकत्ता जैसे शहरों में भेजी जानी थी। सूत्रों ने बताया कि इस साल पूरे जम्मू-कश्मीर में दो हजार करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। इसमें से 12 करोड़ की हेरोइन सिर्फ जम्मू में ही पकड़ी गई है। बाकी की अन्य जिलों में बरामद हुई।
विज्ञापन


डीआईजी, जम्मू विवेक गुप्ता ने बताया कि ‘पाकिस्तान बड़े स्तर पर हेरोइन की तस्करी कर रहा है। वह जम्मू सहित देश के अन्य हिस्सों को खोखला करना चाहता है। इस प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। हमने तस्करी पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं।’

 
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकियों के लिए फंड भी जुटा रहा पाक

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान तस्करी से जमा होने वाले धन को आतंकियों की मदद के लिए इस्तेमाल कर रहा है। यह रकम पीओके में चलने वाले आतंकी कैंपों में लगाई जा रही है।

अफगानिस्तान से पाकिस्तान फिर भारत में सप्लाई
कश्मीर के कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, बारामुला, जम्मू के पुंछ जिले की एलओसी से यह हेरोइन आ रही है। अफगानिस्तान से बड़े पैमाने पर हेरोइन पाकिस्तान आती है, यहां से कश्मीर की एलओसी से जम्मू तक पहुंच रही है। जम्मू से फिर इसे पंजाब, दिल्ली, गोवा, हिमाचल, कोलकाता भेजा जाता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें