फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर स्टाफ नर्स बनने का सुनहरा मौका, 550 पदों की बम्पर भर्ती, यह है आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 07 Mar 2019 12:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू में गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) में जूनियर स्टाफ नर्स के 550 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। यह पद राज्य के पांच जिलों में स्टाफ को पूरा करेंगे। जीएमसी अनंतनाग में 105, जीएमसी बारामुला में 107, जीएमसी डोडा में 113, जीएमसी राजोरी में 108, जबकि जीएमसी कठुआ में 117 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 28 मार्च है।
विज्ञापन

 
जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के सचिव रणजीत सिंह के मुताबिक यह सभी डिवीजनल कैडर के पद हैं। कोई भी अभ्यर्थी संबंधित जिले या संभाग का स्थायी निवासी न्यूनतम 15 वर्ष रिहायश पर ही माना जाएगा।

महिलाओं के शादीशुदा होने की स्थिति में भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शर्त यह है कि अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी को 18 साल से कम न हो। साथ ही अधिकतम आयु ओपन मेरिट की स्थिति में 40 साल से अधिक न हो।
विज्ञापन


एससी/एसटी/आरबीए/एएलसी की स्थिति में उम्र 43 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। फिजिकल हैंडीकैप्ड अभ्यर्थी 42 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं, वहीं एक्स सर्विसमैन 48 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं, जो कर्मचारी सरकारी नौकरी कर रहे हैं या कांट्रैक्चुअल कर्मचारी हैं, वह भी 40 साल की उम्र तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें