- क्लस्टर विवि के डीन प्लेसमेंट सेल ने जीजीएम साइंस कॉलेज में लगाया रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के डीन प्लेसमेंट सेल ने मंगलवार को जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें जीजीएम साइंस कॉलेज, एमएएम कॉलेज, पद्मश्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज और एसपीएमआर कॉमर्स कॉलेज के 250 छात्रों ने परीक्षा दी। 22 छात्र लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इनमें पांच छात्रों का चयन यूएस बेस्ड रिप्यूटेड मल्टीनेशनल साफ्टवेयर कंपनी बेंगलुरू में हुआ है। मौके पर विवि के अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर डॉ. नवीन आनंद भी उपस्थित रहे।
15 दिन में फिर होगा रोजगार मेला
विश्वविद्यालय के डीन प्लेसमेंट प्रोफेसर दलजीत सिंह मन्हास ने कहा कि बीसीए, एमसीए, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री और गणित की पढ़ाई कर रहे यूजी अंतिम सेमेस्टर के पास छात्र रोजगार मेले में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर एक और रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें फाइनांस कंपनी करीब 50 छात्रों का चयन करेगी।