फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rehman Rahi Passes Away: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के दिग्गज कवि रहमान राही का हुआ निधन

Mon, 09 Jan 2023 01:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

प्रोफेसर रहमान राही का निधन हो गया है। वह 98 वर्ष के थे। उन्होंने श्रीनगर के नौशेरा में अपने आवास पर आज अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
Rehman Rahi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज कवि प्रोफेसर रहमान राही का निधन हो गया है। वह 98 वर्ष के थे। उन्होंने श्रीनगर के नौशेरा में अपने आवास पर आज अंतिम सांस ली। 6 मई 1925 को जन्मे रहमान राही ने कई कविता संग्रह लिखे। उन्होंने अन्य भाषाओं के कई मशहूर कवियों की रचनाओं का कश्मीरी में अनुवाद किया।

विज्ञापन


कवि राही को 1961 में उनकी कविता संग्रह 'नवरोज-ए-सबा' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। वहीं, 2007 में उन्हें देश का सर्वोच्च साहित्य सम्मान 'ज्ञानपीठ पुरस्कार'  उनके संग्रह 'सियाह रूद जरीन मंज' के लिए दिया गया। उन्हें उनके कार्यों के लिए 2000 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। राही ने बाबा फरीद की रचनाओं का कश्मीरी में अनुवाद किया है। उनके शुरुआती कार्यों में दीना नाथ नादिम का प्रभाव देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें