जम्मू। जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को चौथे दिन भी बंद है। रामबन और बनिहाल के बीच पसिस्यां हटाने में सफलता नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि लाक डॉउन के कारण श्रमिकों की कमी से पसिस्यां नहीं हटाई जा सकी है। इस बीच मंगलवार और बुधवार को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को कई इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं।