विनावर में बरेली की ओर से आते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
बदायूं। लॉकडाउन के उल्लंघन व लोगों के पलायन को रोकने के लिए राज्यों व जिलों की सीमाएं प्रभावी रूप से सील करने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं, परंतु जिले की अधिकतर सीमाओं पर अभी भी लोगों की आवाजाही जारी है। ऐसे में सरकार के आदेशों का उल्लंघन होता आ नज़र आ रहा है। बदायूं जिले की सीमा पर शाहजहांपुर, संभल, बरेली आदि जिले आते हैं। अभी तक दिल्ली से बुलंदशहर व संभल होते हुए हजारों लोग बदायूं की तरफ आ रहे थे। शासन प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों को बसों व अन्य वाहनों द्वारा उनके घरों पर भेजा जा रहा था। अब सरकार ने राज्य और जिले की सीमाएं सील करके किसी को भी आने न देने के निर्देश दिए हैं तथा ऐसा होने पर सीधे डीएम व एसएसपी की जिम्मेदारी तय की है, लेकिन सोमवार को भी जिले की सीमाओं पर इसका पालन होता नहीं दिखा। संभल की ओर से चंदौसी, ओरछी, बरेली से भमोरा आदि स्थानों से अब भी जिले में प्रवेश कर रहे हैं।कादरचौक से कासगंज एटा गंजडुंडवारा वाली सीमा को भी सील कर दिया गया है। यहां से लोगों का आवागमन रोका जा रहा है।