फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बने 57 केंद्र, 24000 अभ्यर्थी देंगे जेके सेट की परीक्षा

Sat, 23 Sep 2023 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला जम्मू, राजोरी, कठुआ, उधमपुर, भद्रवाह, अनंतनाग, बारमुला, श्रीनगर, लेह और कारगिल में बने केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जेके सेट (जम्मू-कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा) का आयोजन एक अक्टूबर को किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों समेत लद्दाख में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों प्रदेशों के 57 परीक्षा केंद्रों में करीब 24000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
जम्मू विश्वविद्यालय का जेके सेट प्रकोष्ठ पहली बार 39 विषयों की परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस बार पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विषय को भी परीक्षा सूची में जोड़ा गया है। इससे पहले बीते साल 38 विषयों की परीक्षा करवाई गई थी। प्रकोष्ठ ने छात्रों की संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए विषय की परीक्षा करवाने की भी निर्णय लिया है। साथ ही पहली बार प्रदेश के विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों में भी परीक्षा ली जानी है। इससे दूरदराज के छात्रों को समीपवर्ती केंद्रों में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जम्मू संभाग के जम्मू, राजोरी, कठुआ, उधमपुर और जिला डोडा के डिग्री पीजी कॉलेज भद्रवाह और विश्वविद्यालय कैंपस भद्रवाह में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा कश्मीर संभाग के जिला अनंतनाग, बारामुला और श्रीनगर समेत लद्दाख के लेह और कारगिल जिले में परीक्षा केंद्र महीने पहले ही बुक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 सितंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू, दिन के दो चरणों में होगी परीक्षा
जम्मू-कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा दिन के एक चरण में ली जाएगी।इसके प्रवेश पत्र 22 सितंबर यानि शुक्रवार सो डाउनलोड होने शुरू हुए हैं।अभ्यर्थी जम्मू विश्वविद्यालय के जेके सेट की साइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि नेट की तर्ज पर पारदर्शी तरीके से परीक्षा ली जाएगी। इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला सामान्य ज्ञान और दूसरा संबंधित विषय का होगा। उन्होंने कहा कि इस बार छात्रों के लिए परीक्षा अधिक सुगम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें