फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फिजिक्स लेक्चरर भर्ती का रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएसी) ने स्कूल शिक्षा विभाग में फिजिक्स लेक्चरर के 50 पदों के लिए प्रोविजनल चयन सूची जारी कर दी है। ओपन मेरिट वर्ग में नादिर-उल-इस्लाम ने 80.97 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में शुरू हुई थी। 50 पदों में ओपन मेरिट, आरबीए, अनुसूचित जाति, एसटी-1, एसटी-2, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और एलएसी/आईबी श्रेणी के पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा 12 अक्तूबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद इंटरव्यू 11 से 18 मई तक चले। आयोग ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया अदालतों में लंबित मामलों के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी। चयन सूची से जुड़ी आपत्ति पांच दिनों के भीतर दर्ज करवा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें