संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बीसीसीआई की ओर से 19 अक्तूबर से शुरू हो रही सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। इसमें भाग लेने के लिए संध्या स्याल के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर सीनियर महिला टीम रविवार सुबह रायपुर के लिए रवाना हुई। टीम में 15 खिलाड़ियों के अलावा सात अधिकारी भी शामिल हैं।
15 सदस्यीय टीम में संध्या सयाल (कप्तान), सरला देवी, शिवंती गुप्ता, अंजू तोमर, रुबिया सैयद, चित्रा सिंह जम्वाल, बावनदीप कौर, शीना सराफ, संजना, नादिया चौधरी, बिस्मा हसन, इकरा रसूल, मधु, ललिता राय (विकेटकीपर) और जीनत रमजान (विकेटकीपर) शामिल हैं। अधिकारीयों में राजेश धर (प्रबंधक), रजनी शर्मा (सह-प्रबंधक), चेतन ढींगरा (मुख्य कोच), नयना कश्यप (बॉलिंग कोच), सातिका शर्मा (ट्रेनर), मुजतबा वानी (वीडियो विश्लेषक) और लवली बंसल (फिजियोथेरेपिस्ट) शामिल हैं। गौरतलब रहे कि इस टीम ने 2021-22 सीजन में नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया था। 2022-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है।
दो दिवसीय जम्मू तीरंदाजी चैंपियनशिप 24 से
जम्मू। प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी संघ की ओर जम्मू जिले में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 अक्तूबर से होगा। यह प्रतियोगिता गांधीनगर के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में होगी। ब्यूरो