फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू एंटरप्राइजेज ने जीती सुरम सिंह मेमोरियल टी20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमए स्टेडियम में तीसरे सुरम सिंह मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जम्मू एंटरप्राइजेज ने वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन जेएंडके को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट का आयोजन ललित वीर सिंह द्वारा किया गया, जो वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन जेएंडके, होराइजन ग्रुप, जनता स्पोर्ट्स एंड गेम चेंजर द्वारा समर्थित था।
वेटरन एसोसिएशन के कप्तान विवेक सूरी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन विकेट नियमित रूप से गिरते रहे। पूरी टीम 18.2 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉकी रैना ने 30 और विक्की ने 25 रन बनाए। जम्मू इंटरप्राइजेज के लिए हरबंस ने 4, कुलदीप दलोत्रा ने 3 और सोनू ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

83 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू इंटरप्राइजेज की शुरुआत बेहद खराब रही और एक समय 28 रन पर 5 विकेट खो दिए थे, लेकिन सन्नी सिंह सुंबरिया और सोनू ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए 16 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। सन्नी ने 28 और संजीव ने 20 रन बनाए। वीसीएजेके के लिए राहुल जाम्वाल ने तीन और सुनील जल्ला ने 2 विकेट लिए, जबकि पवन और फहीम ने 1-1 विकेट साझा किया।
विज्ञापन

जम्मू इंटरप्राइजेज के सोनू मल्होत्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि पीएमएलआई के विशाल डोगरा को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। वीसीएजेके के सुनील जल्ला को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और कुलदीप दलोत्रा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें