फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम ने शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्ममू। जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम की तरफ से वीरवार को फोरम के अध्यक्ष गणेश खजूरिया की अध्यक्षता में टेलिफोनिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शिक्षक समुदाय के विभिन्न मुद्दे जो लंबे समय से पूरे नहीं हो पाएं हैं उनपर चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि जो मास्टर ग्रेड शिक्षक लंबे समय से एसएसए के तहत हेड मास्टर की जगह काम कर रहे हैं उन्हें पोस्ट सेंक्शन नहीं की गई है, बड़ी संख्या में सरपल्स शिक्षक एक ही स्कूल में काम कर रहे हैं जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है, स्कूलों में प्रिंसिपल, हेडमास्टरों, लेक्चरर्स और मास्टरों की कमी को पूरा किया जाए, कई शिक्षक लंबे समय से दूर-दराज इलाकों में नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी दूसरी जगह जाने का अवसर दिया जाए आदि जैसे और भी कई मांगों को उठाया। उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ असगर हासन समून  से अपील की कि वह खुद इस मामले की तह तक जाएं और जल्द से जल्द शिक्षकों की विभिन्न परेशानियों को खत्म करने में मदद करें। इस दौरान योग राज सलाथिया, सुरत सिंह तुफानी, दर्शन शर्मा, कुलदीप वर्मा, सुशील शर्मा, गोपाल सिंह, कुलदीप बंदराल आदि ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें