अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं का कहना है कि बहुत जल्द ही अमरनाथ यात्रा पर बनी असमंजस की स्थिति खत्म होगी और बोले बाबा के भक्त पवित्र शिवलिंग के दर्शन करेंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू जो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन है , अमरनाथ यात्रा रद्द करने के अपने निर्देशों को तत्काल वापिस लेते हुए अभी प्रतीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साहनी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि शिव अपने भक्तों को निराश नहीं करेंगे और बहुत जल्द हमें कोरोना के प्रकोप से छुटकारा मिलेगा और पवित्र अमरनाथ यात्रा पर बनी वेट एण्ड वाच की स्थिति से हम बाहर निकलेंगे। शिवसेना नेताओं ने गरीब एवं जरूरत मंद लोगों में राशन वितरित करने की अपनी सेवा को जारी रखते हुए वीरवार को