जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की मांग को लेकर साईं नाथ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और पुंछ के मूल निवासी डॉ. शाजाद अहमद मलिक ने भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास एक याचिका दायर की है। इस याचिका के जरिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा बहाल करने की मांग की है। साथ ही एनएचआरसी से सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी, बीएसएनएल को अपनी नीति को सार्वजनिक करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।