फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय समेत शहर भर के केंद्रों में होगा जेके सेट

Sun, 01 Oct 2023 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा (जेके सेट) करवाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को शहर भर के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जम्मू विश्वविद्यालय के धन्वंतरी पुस्तकालय परिसर के अन्य विभागों समेत शहर के एमएएम कॉलेज, जीजीएम साइंस कॉलेज, महिला कॉलेज गांधी नगर, एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स समेत अन्य कॉलेजों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जेके सेट प्रकोष्ठ की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि प्रवेश पत्र पर दिए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र के बाहर रिपोर्ट करनी होगी। तय समय पर परीक्षा केंद्रों में भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना होगा। फोटोग्राफ भी देखा जाएगा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परीक्षा केंद्र में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य जिलों और कश्मीर संभाग समेत लद्दाख के दो जिलों में परीक्षा ली जानी है। 23957 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें