पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
राजोरी जिले के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले तरगाई गांव में कार के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 महीने के बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए। हादसा वीरवार सुबह तरगई से समोट की ओर आ रही एक कार के गहरी खाई में गिरने से हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनकी पहचान मोहम्मद नजीर की पत्नी शाहजहां और मोहम्मद अल्ताफ शाह की पत्नी शहनाज अख्तर के रूप में हुई है।
घायलों में अय्यूब शाह पुत्र नबी शाह, अकबर शाह पुत्र मेहंदी शाह और एक दस माह की बच्ची के रूप में हुई है। घायलों को सीएचसी कंडी से जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजारी रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।