जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बुधवार को एसओजी हंदवाड़ा और एसओजी बांदीपुरा 13 आरआर, 32 आरआर, 92 सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक सक्रिय आतंकी को बांदीपुरा जिले के हाजिन से गिरफ्तार किया है।
आतंकी की पहचान आकिब अहमद राठेर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। आकिब के खिलाफ आईए एक्ट की धारा 7/25 और यूएलए(पी) एक्ट की धारा 13 18, 20 के तहत क्रालगुंड थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस आकिब से पूछताछ कर रही है।